फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में सड़क पर उतरे युवा, पुलिस ने लड्डू खिलाकर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ के विरोध में सड़क पर उतरे युवा, पुलिस ने लड्डू खिलाकर भेजा
विज्ञापन

हापुड़/पिलखुवा। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुए संदेश को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सुबह युवकों ने यहां पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन जगह-जगह तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को समझाकर उन्हें शांत किया और लड्डू खिलाकर शांतिपूर्वक ज्ञापन लेकर वापस भेज दिया। अलर्ट के चलते डीएम मेधा रूपम व एसपी दीपक भूकर समेत अधिकारियों ने टोल प्लाजा, हापुड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर संदेश वायरल हो रहा था, जिसमें युवा शनिवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन करने की बात कह रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे ही एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विवेक यादव, सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसौदिया, तहसीलदार प्रवीण कुमार, पिलखुवा थाने के अलावा धौलाना, हापुड़ देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल और पीएसी छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। कुछ ही देर बासद एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा भी टोल प्लाजा पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि धौलाना कट के सामने छिजारसी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर भारी संख्या में युवा एकत्र हो गए हैं। अधिकारी रेलवे लाइन की तरफ दौड़ पड़े, रेलवे लाइन पर खेतों में युवा खड़े थे जबकि पटरी पर पुलिस फोर्स, हालात आमने सामने के बने हुए थे। किसी तरह का उपद्रव ना हो, इसके चलते एडीएम और एएसपी ने माइक के माध्यम से युवाओं को समझाया। जिसके बाद युवाओं ने एडीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद करीब दस बजे खैरपुर खैराबाद रोड पर युवाओं के एकत्रित होने और टोल प्लाजा की तरफ बढ़ने की सूचना मिली। जिस पर अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। युवाओं को रोककर उनसे बातचीत की गई। इस दौरान युवाओं और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बस स्टैंड पर टोल की तरफ जा रहे युवकों को एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने रोक लिया। एएसपी ने युवाओं को समझाकर उन्हें लड्डू खिलवाए और ज्ञापन लेकर शांतिपूर्वक वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ बजे डीएम मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर टोल प्लाजा पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ बातचीत की। तीन बजे तक माहौल शांत होने पर पुलिस और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि युवाओं को समझाबुझा कर शांत किया गया है। किसी भी प्रकार का यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हुआ है। हालांकि शाम तक अधिकारी अलर्ट रहे।

देश के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और सीओ को देते छात्र।- फोटो : PILAKHWA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें