हाईस्कूल में तुषा तोमर टॉपर, इंटरमीडिएट में ऋषभ शर्मा
हापुड़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में तुषा तोमर और इंटरमीडिएट में ऋषभ शर्मा ने जिला टॉप किया है। तुषा को 93.50 और ऋषभ को 89.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। परीक्षा में 30 फीसदी पाठ्यक्रम कम होने से रिजल्ट बेहतर आया है। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 91.55 और इंटरमीडिएट का परिणाम 88.33 फीसदी रहा, 60 फीसदी से अधिक को प्रथम डिविजन मिली है।
शैक्षिक सत्र 2021-22 में हाईस्कूल के 14208 और इंटरमीडिएट के 13154 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसका परिणाम शनिवार को जारी हो गया। हाईस्कूल में 12352 और इंटरमीडिएट में 11233 छात्र उत्तीर्ण हुए। रिजल्ट देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
हाईस्कूल में वीआईपी इंटर कॉलेज की छात्रा तुषा तोमर ने 93.50 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप कर दिया। दूसरे स्थान पर एसडी कन्या विद्यालय सपनावत की छात्रा वर्षा ने 92.50 फीसदी और तीसरे स्थान पर वीआईपी इंटर कॉलेज के छात्र दिव्यांशु राना ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए।
वहीं, इंटरमीडिएट के रिजल्ट में टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के छात्र ऋषभ शर्मा ने 89.60 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया। टीएसएस स्कूल के छात्र भारत तोमर ने 89.20 फीसदी अंक पाकर दूसरा और आरएसके इंटर कॉलेज सिंभावली के छात्र तुषार सागर ने 88.40 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल के टॉप टेन छात्रों की सूची-
छात्र स्कूल अंक फीसदी
तुषा तोमर वीआईपी 93.50
वर्षा एसडी कन्या 92.50
दिव्यांशु राना वीआईपी 92
कृष त्यागी वीआईपी 91.50
पुनीत कुमार एसएसके कॉलेज 91.17
मुशर्रफ टीएसएस 91.17
शांतनु कुमार वीआईपी 90.83
अभिनव यादव टीएसएस 890.67
मुदित मंजोलिया ऋषिकुल 90.67
कनुप्रिया महाराजा अग्रसैन 90.17
निधि रानी वीआईपी 89.33
अंशुम वेब इंटर कॉलेज 89.17
हिमांशी चौधरी वीआईपी 89.17
मंतीषा वीआईपी 89.17
इंटरमीडिएट के टॉप टेन छात्रों की सूची-
छात्र स्कूल अंक
ऋषभ शर्मा टीएसएस 89.60
भारत तोमर टीएसएस 89.20
तुषार सागर आरएसके 88.40
रिहान टीएसएस 88.20
विनती शर्मा केएमएस 87.40
दानिश टीएसएस 87.40
कमलकांत टीएसएस 87.40
सुमित सैनी टीएसएस 87
विशाल तोमर वीआईपी 86.60
अर्ची सैनी एसएसवी 86.20
प्रशांत गोयल केएम लाल 86
रोबिन कुमार केएम लाल 85.60
हाईस्कूल की तुषा तोमर के सफलता के पांच मंत्र
1- शेड्यूल के अनुसार रोज स्कूल से अलग दो से तीन घंटे पढ़ाई ।
2- प्रत्येक परिस्थितियों का निडरता से सामना करना।
3- दृढ़ इच्छाशक्ति।
4- स्कूल में पढ़ाई का रोजा घर पर रिवाइज करना।
5- परीक्षा से पहले पिछले साल के पेपरों को हल करना ।
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती हाईस्कूल की छात्राएं। संवाद- फोटो : HAPUR
टॉपर रिषभ शर्मा को मिठाई खिलाते टीएसएस स्कूल के प्रधानाचार्य। संवाद- फोटो : HAPUR