22 व 29 जून को रद्द रहेगी रक्सौल एक्सप्रेस
हापुड़। बाराबंकी-अयोध्या-जफराबाद रेल खंड के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के कारण रेलवे बोर्ड ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली रक्सौल एक्सप्रेस अप-डाउन ट्रेन को रद्द करने करने का निर्णय लिया है।
स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। इस सीजन में ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी चल रही है। उधर, लगातार रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। जिसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली रक्सौल एक्सप्रेस 22 व 29 जून को रद्द रहेगी। रक्सौल से चलकर आनंद विहार जाने वाली रक्सौल एक्सप्रेस 23 और 30 जून को रद्द रहेगी। यात्रियों को सूचित कराने के लिए रेलवे स्टेशन पर एक नोटिस चस्पा करा दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।