फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक के लिए 14 गांवों में मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक के लिए 14 गांवों में मिली जमीन
विज्ञापन

हापुड़। जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक के लिए 14 गांवों में जमीन मिल गई है। बजट जारी होने के बाद भी जमीन न मिलने के कारण ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं हो पा रहा था। गांवों में विरोध के चलते जमीन चिन्हित नहीं हो पा रही थी। हालांकि अब इन गांवों में जमीन मिल गई है।
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के लिए कार्य चल रहा है। जिले में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 तक काम पूरा करना है। डीएम मेधा रूपम इस योजना को लेकर गंभीर हैं और लगातार इस संबंध में हो रहे कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के प्रयास के बाद जिले के 14 और गांवों में ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इन गांवों में ओवरहैड टैंक के निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही थी। कुछ गांवों में भूमि को लेकर विवाद चल रहा था, जबकि कुछ गांव में उपयुक्त भूमि नहीं मिल पा रही थी। लेकिन विभाग और प्रशासन के प्रयास के बाद इन गांवों में भूमि का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जिले के गांवों में ओवरहैड टैंक निर्माण के लिए कुछ गांवों में भूमि नहीं मिल पा रही थी, इन गांवों में से 14 गांवों का चयन कर लिया गया है। इन गांवों में जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -विनय रावत, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
--
इन गांवों में मिली जमीन -
फतेहपुर, धनौरा, दोयमी, जरौठी, जोगीपुरा, सिकंदरपुर काकौड़ी, लालपुर, मुरादपुर, बदरखा, रवासन उर्फ सौगंध, चितौड़ा महीउद्दीनपुर, रजापुर, रतुपुरा, भोवापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें