फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टियाला में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
टियाला में दो पक्षों में मारपीट, पथराव
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट व पथराव हो गया। इसी दौरान पत्थर गैर समुदाय के घरों में गिरने पर मामला और बिगड़ गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और मारपीट में करीब पांच लोग घायल हो गए। जान बचाने के लिए स्थानीय लोग घरों में कैद हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव टियाला निवासी दो एक ही परिवार के लोगों में आपसी विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। कुछ पत्थर दूसरे समुदाय के लोगों के घरों में गिरे तो उन्होंने भी मोर्चा खोल दिया। लाठी-डंडे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें