फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना धमाके में झुलसे एक और मजदूर की मौत

विज्ञापन
शुक्रवार को गांव उबारपुर में मृतक तालिब का शव आने के बाद घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
धौलाना धमाके में घायल एक और मजदूर की मौत
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक और मजदूर तालिब (18) पुत्र हाकम की भी मौत हो गई। हादसे में मरने वाले मृतकों की संख्या अब 16 हो गई है। शाम को शव गांव पहुंचा जहां गमगीन माहौल में उसका दफीना कर दिया गया है।
धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित रूही इंडस्ट्रीज में अवैध पटाखा बनाते हुए विस्फोट के बाद अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 18 लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को तालिब ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि रुपयों का लालच देकर वसीम ने तालिब को अपने साथ काफी दिनों से रखा था। इससे पहले तालिब उसके साथ दूसरी फैक्टरियों में भी काम कर चुका है। एक जून से ही उसने धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस फैक्टरी में जाना शुरू किया था। लेकिन चार जून को ही हादसे का शिकार हो गया। इसके अलावा गांव का ही रिहान भी हादसे में घायल हुआ था, जिसे अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। मृतक अविवाहित था और पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय जैसे ही शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। काफी संख्या में लोग यहां एकत्र हो गए। शाम के समय उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक तालिब व घायल रिहान दोनों ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों के लिए मुआवजे की मांग उठ रही हैं। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि नियमानुसार जो होगा, परिवार की आर्थिक रूप से हर संभव मदद की जाएगी। इस पर अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

शुक्रवार को गांव उबारपुर में एम्बुलेंस से मृतक तालिब का शव उतारकर घर पर ले जाते ग्रामीण । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को गांव उबारपुर में घर पर मृतक तालिब का शव आने के बाद बेहोश हुई माँ । संवाद- फोटो : HAPUR

मृतक तालिब का फाइल फोटो । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को गांव उबारपुर में अपने घर पर फैक्ट्री के बारे में जानकारी देते घायल रिहान। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें