फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसवी पीजी कॉलेज को मिलेंगे 32 शिक्षक,हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी

विज्ञापन
एसएसवी कॉलिज । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
एसएसवी पीजी कॉलेज को मिलेंगे 32 शिक्षक, हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में अब जल्द ही विभिन्न कोर्स में रिक्त चल रहे 32 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी। नवगठित प्रबंध समिति के सचिव की तत्परता से हाईकोर्ट ने 30 मई को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कॉलेज में अभी तक खाली पदों पर संविदा के शिक्षकों से पढ़ाई कराई जा रही है।
एसएसवी पीजी कॉलेज की स्थापना 1951 में स्वर्गीय बाबू लक्ष्मी नारायण (बीए) द्वारा की गई थी। हापुड़ समेत आस-पास के जिलों के छात्र/छात्राओं की इस कॉलेज में पढ़ना पहली पसंद है। हर साल प्रवेश के लिए मारामारी भी रहती है। लेकिन बीते कई साल से कॉलेज के मुख्य कोर्स की पढ़ाई के लिए चल रहे रिक्त पदों पर भर्ती ही नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव अमित अग्रवाल जोनी छावनी वालों ने बताया कि पूर्व में निदेशालय द्वारा 15 फरवरी 2021 को जारी विज्ञप्ति में विज्ञापन संख्या 50 में 240 कॉलेजों में रिक्त 2016 पदों को भरने की अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन इसमें एसएसवी पीजी कॉलेज का नाम व कोई भी पद प्रकाशित नहीं था, जबकि कॉलेज में 32 पद खाली थे।
उन्होंने बताया कि उस समय कमेटी में उप मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने उक्त मामला तत्कालीन प्रधान व सचिव के संज्ञान में डाला, जिनके द्वारा महाविद्यालय स्तर पर भी निदेशालय से पत्राचार किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया। इस पर एक वाद उच्च न्यायालय में डाला गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट ने निदेशक हायर एजूकेशन को उक्त शिक्षकों की मौजूदा रिक्तियों को अधिसूचित करने और उन्हें 2021 के विज्ञापन संख्या 50 में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन 50 के अंतर्गत चल रही है, ऐसे में जल्द ही कॉलेज में नियुक्तियां हो सकेंगी। इस उपलब्धि में समिति के प्रधान अशोक अग्रवाल बीमे वाले, उप प्रधान प्रभात अग्रवाल आलू वाले, उपमंत्री राजेंद्र रोशे आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक जुट होकर सहयोग किया है।
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती
कॉलेज में सैन्य अध्ययन में दो, अर्थशास्त्र में दो, अंग्रेजी में दो, भूगोल में तीन, हिंदी में दो, इतिहास में एक, राजनीति शास्त्र में तीन, संस्कृत में एक, समाजशास्त्र में एक, वाणिज्य में छह, रसायन शास्त्र में तीन, भौतिकशास्त्र में चार, जंतु विज्ञान में एक, वनस्पति विज्ञान में एक समेत कुल 32 पद रिक्त हैं।-अमित अग्रवाल जोनी छावनी वाले, सचिव, प्रबंध समिति एसएसवी कॉलेज।

अमित कुमार- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें