फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण से टूटी सड़कें 10 करोड़ से होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण से टूटी सड़कें 10 करोड़ से होंगी दुरुस्त
विज्ञापन

हापुड़। पश्चिम बंगाल से लुधियाना तक बनाए जा रहे मालगाड़ी के संचालन के लिए रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण से जिले के 50 से अधिक रास्ते जर्जर हो गए। इनमें अधिकतर गांवों के संपर्क मार्ग हैं और इन पर चलना भी मुश्किल हो गया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित विभागों ने पत्र लिखा था, जिसके बाद कार्यदायी संस्था दस करोड़ की लागत से इन सड़कों को दुरुस्त कराएगी।
जिले में 19 किलोमीटर क्षेत्र में फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण तेजी से चल रहा है। ट्रैक बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब इलेक्ट्रिक केबल लगाने का कार्य जारी है। इसके निर्माण के दौरान मिट्टी के भराव और दूसरे वाहन आने जाने के कारण निर्माण से प्रभावित करीब 50 मार्ग क्षतिग्रस्त हा गए। इनमें पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित सड़कें हैं तो अधिकतर गांवों के संपर्क मार्ग हैं। इन सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के बाद संबंधित गांवों के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद इन विभागों ने फ्रेट कॉरिडोर की कार्यदायी संस्था एल एंड टी को पत्र लिखकर इन सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन

दिन भर उड़ती है धूल, बरसात में जलभराव
फ्रेट कॉरिडोर पर मिट्टी भराव के दौरान डंपर इन सड़कों से गुजरते थे, जिसके कारण सड़कों की हालत काफी दयनीय हो गई है। इन सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। दिन में वाहनों के गुजरने के दौरान यहां धूल उड़ती रहती है, जबकि बरसात होने पर पानी भर जाता है और कीचड़ हो जाती है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिलखुवा क्षेत्र की सड़कों हाल काफी अधिक खराब है। दरअसल, इस क्षेत्र में पहले एलिवेटिड रोड का निर्माण हुआ था, उस दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कें विभागों के बार बार पत्राचार के बाद भी ठीक नहीं हो सकी हैं अब फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण से स्थिति और बुरी हो गई है।
बरसात से पहले हो जाएगी मरम्मत
एलएंडटी कंपनी इन सड़कों की मरम्मत के लिए अब करीब दस करोड़ रुपये खर्च करेगी। इनमें कई अंडरपास हैं जो गांवों और खेतों के रास्तों को जोड़ते हैं। कंपनी के अधिकारियों ने बरसात से पहले इन निर्माण कार्योें को पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोट-
जून के पहले सप्ताह में ही इस कार्य को शुरू कर, महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कार्य में तेजी लाई जाएगी।-गुरुविंदर सिंह, कोर्डिनेटर, एलएंडटी कंपनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें