फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ को पीटा, विरोध में ओपीडी बंद

विज्ञापन
शुक्रवार को जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट की जानकारी देते डॉक्टर । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ को पीटा, विरोध में ओपीडी बंद
विज्ञापन

हापुड़। दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को फोन पर एक्सरे फिल्म देखने से इनकार करने पर दंपती और ऑर्थोपेडिक सर्जन के बीच विवाद हो गया। महिला ने चिकित्सक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे गुस्साए चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बंद कर हंगामा किया। जिसके कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल सका, वहीं मारपीट करने वाली महिला ने चिकित्सक पर उसके पति को पहले थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी दंपती को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड निवासी करन सिंह अपनी पत्नी पूजा के साथ पांच साल के बेटे कान्हा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। कान्हा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था, जिसका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को दंपती बच्चे को लेकर ऑर्थोपेडिक सर्जन के चैंबर में पहुंचा और प्लास्टर कटवाने की बात कही। चिकित्सका ने एक्सरे के लिए बोला, जिसके बाद दंपती एक्सरे कराने चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि एक्सरे मशीन से उसे फिल्म नहीं दी गई, बल्कि मोबाइल में ही फोटो खिंचवा दिए। दंपति ने फोन में खिंचे फोटो महिला चिकित्सक को दिखाए तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
मामला बढ़ा तो दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई, चिकित्सकों ने आरोप लगाया है कि महिला ने उसे चप्पलों से पीटा, साथ ही उसे धक्का दिया। सिर दीवार में लगने से उसे अब तक चक्कर आ रहे हैं, वहीं तीमारदार पूजा ने बताया कि चिकित्सका ने उसके पति को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद मामला बढ़ा।
बहरहाल, इस घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा भी बंद कर दी, मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकने लगे। सभी चिकित्सक आपातकक्ष की तरफ आकर बैठ गए, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दंपती को हिरासत में ले लिया।
एक्सरे के लिए टीबी अस्पताल जाना मजबूरी
जिला अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन फिल्म नहीं निकालती है। ऐसे में मरीजों को टीबी अस्पताल या सीएचसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इन्हीं अव्यवस्थाओं के चलते आए दिन हंगामे भी होते हैं।
हड्डी रोगियों की ओपीडी सबसे अधिक
सीएचसी अस्पताल में छह महीने से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है, ऐसे में इलाज के लिए मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ता है। सबसे अधिक इस अस्पताल में ओपीडी हड्डी रोगियों की ही होती हैं।
विज्ञापन

कोट-
अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ मारपीट का मामला हुआ है। मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, फिर भी मारपीट करना गंभीर मामला है। इस मामले में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।--डॉ प्रदीप मित्तल, सीएमएस।

शुक्रवार को जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट की होने के बाद खाली पड़ी महिला डॉक्टर की कुर्- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट होने के बाद हंगामा करते लोग । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट होने के बाद महिला से जानकारी करते पुलिसकर्म?- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें