भारत बंद की सूचना सूचना पर पहुंची पुलिस, रैली रोकी
हापुड़। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को मोदीनगर रोड स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में एकत्र हुए लोगों ने रैली निकालने का एलान किया। इस पर एसडीएम सदर और कोतवाली प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। लोगों से रैली न निकालने की अपील की गई, इस दौरान नोकझोंक भी हुई। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बाद में ज्ञापन सौंपा।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि दस सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर भारत बंद का आह्वान किया गया। यह बंद केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना न करने के विरोध में, ईवीएम घोटाले के विरोध, निजी क्षेत्रों में एससी, एसटी, ओबीसी को आरक्षण लागू किया जाए, एमएसपी की गारंटी कानून बनाकर लागू किया जाए, एनपीआर/एनआरसी/सीएए का विरोध, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने के लिए बंद का निर्णय लिया गया था।
आदर्शनगर में लोगों के एकत्र होने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। कुछ लोग इसका विरोध करने लगे तब नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने रैली नहीं निकालने दी गई, बाद में पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर, समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में गीता, किरण पाल, मुकेश कुमार, भारत भूषण, सुनील कुमार, बब्लू गौतम, लक्ष्मी गौतम, रेखा, सुमन, मिथलेश, गीता मौजूद रहीं।