फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड सरेंडर करने वालों से नहीं होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड सरेंडर करने वालों से नहीं होगी वसूली
विज्ञापन

हापुड़। राशन कार्ड सत्यापन व निरस्तीकरण के लिए खुद समर्पण करने वाले कार्ड धारकों से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। शहरी और देहात क्षेत्र में उपभोक्ताओं के मानकों के अनुसार ही कार्ड के सत्यापन होंगे। इस संबंध में मंगलवार को डीएम मेधा रूपम ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
डीएम ने बताया कि राशन कार्ड निर्गमन, निरस्तीकरण और संशोधन आदि के लिए ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी और नगर क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी को नामित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए गए हैं कि पात्र गृहस्थी राशनकार्डों की पात्रता व अपात्रता के संबंध में निर्धारित मानक के आधार पर तत्काल प्रभाव से राशन कार्ड सत्यापन कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मानकों के अंतर्गत आने वाले लोगों से राशन कार्ड समर्पित करने का आह्वान किया है। जिससे उक्त योजना में सम्मलित होने से वंचित पात्रों को शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें