फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसेवा केंद्र संचालक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ के गांव लुखराड़ा में जनसेवा केंद्र संचालक के साथ हुई मारपीट में नया मोड़ आ गया है। जिला गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने जनसेवा केंद्र संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में उसकी बुआ रहती है। एक वर्ष पहले वह बुआ के घर रहने आई थी। जहां जनसेवा केंद्र संचालक सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी उसे ब्लैकमेल करके पिछले एक साल से उसके साथ संबंध बनाता आ रहा है। कुछ दिन पहले मामले की जानकारी महिला के पति को हो गई। रविवार दोपहर महिला का पति अपने तीन दोस्तों के साथ कार में सवार होकर आरोपी के जनसेवा केंद्र पर पहुंचे थे। महिला के पति और उसके दोस्तों ने सोनू के साथ मारपीट करते हुए उसे कार में बैठा लिया था। मामले में पुलिस ने महिला के पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद चारों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया था। अब महिला ने आरोपी जन सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को सोनू गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें