फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार चार युवकों ने जनसेवा केंद्र संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने जनसेवा केंद्र संचालक को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में दिनदहाड़े कार सवार चार युवकों ने जनसेवा केंद्र में घुसकर संचालक सोनू को बेरहमी से पीटा। जनसेवा केंद्र में जमकर तोड़फोड़ करते हुए उसे जबरन कार में डाल लिया और अपहरण कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पीछा कर किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन

गांव लुखराड़ा निवासी सोनू ने बताया कि वह गांव में जनसेवा केंद्र चलाता है। रविवार दोपहर कार सवार चार युवक केंद्र पर पहुंचे। इन युवकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। विरोध पर आरोपियों ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। केंद्र में तोड़फोड़ करते हुए लैपटॉप और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने जबरन खींचकर उसको कार में डाल लिया और अपहरण कर ले गए। शोर मचाने पर कुछ ग्रामीणों ने पीछा कर उसे बचाया। घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में जिला गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी पवन, सोनू, कलश और रितिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें