फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस गांवों का बुरा हाल, न कूड़ाघर बने न शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीएफ प्लस गांवों का बुरा हाल न कूड़ाघर बने न शौचालय
विज्ञापन

हापुड़। जनपद के ओडीएफ प्लस गांवों का हाल बेहाल है, सरकार की सभी गांवों में शौचालय, कूड़ा निस्तारण और जलभराव व सफाई जैसी समस्याओं के निस्तारण में जनपद के चारों ब्लॉक पिछड़ रहे हैं। अभी तक 273 ग्राम पंचायतों के 326 गांवों में मात्र तीन गांवों को ही ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। डीपीआरओ ने अब संबंधित एडीओ पंचायतों को पत्र जारी कर जवाब मांगा है।
शासन द्वारा गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए तरल व ठोस कचरा प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा। तरल व ठोस कचरे को अलग-अलग एकत्र कर उसको उपयोगी बनाया जाएगा, इसके तहत ग्राम पंचायतों में एक ही स्थान पर बड़े कूूड़ाघर बनेंगे, जहां से सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे और उसके निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कचरा प्रबंधन के साथ ही जैविक खाद तैैयार किया जाएगा। गांवों में कूड़ा एकत्र कर कंपोस्ट व जैविक खाद बनाने में जनभागीदारी भी होगी। इसे रोजगार से भी जोड़ना भी अभियान शामिल किया जाएगा।
सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी इस योजना का हिस्सा हैं। सामुदायिक शौचालयों बनाने को भी ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत अभियान शामिल किया गया है। लेकिन गांवों में लक्ष्य के हिसाब से कार्य नहीं किया जा रहा है। इसके लिए सभी ब्लाकों को गांव वार लक्ष्य दिया गया था। लेकिन ग्राम पंचायतें इस लक्ष्य से काफी पीछे चल रही हैं। केवल तीन गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। हाल ही में की गई समीक्षा में जिले के चारों ब्लॉक फिसड्डी पाए गए हैं। इस कार्य को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। कार्य शुरूआत करने वाले गांवों को उदीयमान, दूसरी श्रेणी में पहुंचने पर उज्जवल और कार्य पूरा होने पर गांव को उत्कृष्ट में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

कोट-
समीक्षा में गांवों में ओडीएफ प्लस अभियान के तहत की गई कार्यवाही में शिथिलता बरती जा रही है। इसके लिए सभी ब्लॉकों के लिए पत्र जारी किया गया है। कार्य में तेजी लाई जाएगी।- विरेंद्र सिंह, डीपीआरओ, हापुड़।
-----
यह है स्थिति --
विकास खंड लक्ष्य उदीयमान उज्ज्वल उत्कृष्ट
धौलाना 63 05 2 0
गढ़ 78 03 2 1
हापुड़ 109 5 6 2
सिंभावली 76 7 2 0
------
गांवों में ओडीएफ प्लस के लिए होने हैं ये कार्य --
-- गांवों की गलियों और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-- जलभराव की समस्याओं का निस्तारण होगा।
-- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना भी कार्य योजना में शामिल है।
-- जगह-जगह कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे।
--प्राथमिक विद्यालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
--ग्रामीणों और बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें