फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर -19 ट्रायल के पहले मैच में जीती बी टीम

विज्ञापन
शनिवार को जेएमएस कॉलिज में आयोजित अंडर 19 के ट्रायल मैच में खिलाड़ियों से परिचय करते मुख्य अथिति । - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
अंडर -19 ट्रायल के पहले मैच में एक विकेट से जीती बी टीम
विज्ञापन

हापुड़। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के आदेश पर हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जेमएएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित अंडर -19 के ट्रायल मैच के पहले दिन बी टीम ने एक विकेट से ए की टीम को हरा दिया। बी टीम की तरफ से यावर हुसैन और सनी कश्यप ने 40-40 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अब रविवार को बी और सी टीम का मैच होगा। वहीं मंगलवार को ए और सी की टीम के बीच मैच खेला जाएगा, तीनों टीमों से बेहतरीन 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो मंडल की टीम के साथ बुलंदशहर में खेलेंगी।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के निदेशक और हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आयुष सिंहल ने बताया कि अंडर-19 के ट्रायल में 45 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिनमें से ए, बी और सी की तीन टीमें बनाई गईं। शनिवार को ए और बी टीम का मैच खेला गया। 40-40 ओवर के मैच में पहले ए टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की। इसमें शोभित यादव ने 39 और गौरव शर्मा के 26 रन के सहयोग से 164 रन बनाए। बी टीम की तरफ से मनु छाबड़ा ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए वहीं निखिल यादव ने 14 रन देकर दो विकेट तथा अक्षांश ने 24 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बी टीम की शुरूआत सही रही। लेकिन अपूर्व त्यागी के बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से विकेट गिरते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि 9 विकेट खोने के बाद भी टीम ने मैच जीत लिया। आयुष सिंहल ने बताया कि रविवार को बी और सी टीम तथा मंगलवार को ए और सी टीम के बीच मैच होगा। तीनों टीमों को दो-दो मैच खेलने का मौका मिलेगा। इनमें से बेहतरीन 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन और नवीन सचेदवा, विकास चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। सभी खिलाड़ियों को खेलने का पूरा मौका दिया जा रहा है। मंगलवार को जेके सुपर सीमेंट कंपनी के अधिकारियों की टीम खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आ रही है। जल्द ही अंडर-14 और 16 के ट्रायल की तिथि घोषित की जाएगी।

शनिवार को जेएमएस कॉलिज में आयोजित अंडर 19 के ट्रायल मैच में शॉट लगाते बल्लेबाज । संवाद- फोटो : HAPUR

शनिवार को जेएमएस कॉलिज में आयोजित अंडर 19 के ट्रायल मैच में टॉस करते अंपायर । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें