फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशदारपुर गढ़ी में ग्राम प्रधान समेत 30 के घरों में मिली बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
होशदारपुर गढ़ी में ग्राम प्रधान समेत 30 के घरों में मिली बिजली चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने बाबूगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है। ककोड़ी फीडर से जुड़े होशदारपुर गढ़ी में मंगलवार को अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम प्रधान के घेर समेत 30 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। एसीडीओ द्वारा आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उपैड़ा उपखंड अधिकारी प्रभव हरित गौड़ ने बताया कि मंगलवार को ककोड़ी फीडर से जुड़े बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव होशदारपुर गढ़ी में टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 30 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि लोगों ने खंभों से सीधे केबिल डाल रखे थे। इसके अलावा ग्राम प्रधान के घेर में भी बिजली से चारा काटने की मशीन और सबमर्सिबल चलता मिला था। जिन घरों में चोरी हो रही थी उनमें बिजली के सभी उपकरण चलाए जा रहे थे। मौके पर ही टीम ने केबिल उतारकर अपने कब्जे में ले लिए हैं। अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ क्षेत्र में अभियान जारी है। जिनके यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है उनके खिलाफ बाबूगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में अवर अभियंता प्रमोद कुमार सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें