फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में आज हड़ताल, ओपीडी, आपात सेवाएं रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में आज हड़ताल, ओपीडी, आपात सेवाएं रहेंगी बंद
विज्ञापन

हापुड़। राजस्थान के दौसा में महिला चिकित्सक की मौत पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर हापुड़ के सभी 420 निजी अस्पतालों में सुबह आठ से शाम चार बजे तक हड़ताल रहेगी। ओपीडी के साथ-साथ आपात सेवाएं भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ेगा। हड़ताल की सूचना पर सीएमओ ने सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है, चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ विक्रांत बंसल ने बताया कि अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोई चिकित्सक मरीज की जान नहीं लेना चाहता, बल्कि जान बचाने का हर संभव प्रयास करता है। कोरोना जैसी महामारी में भी चिकित्सकों ने अपना शत प्रतिशत देकर लाखों लोगों की जान बचाई है।
विज्ञापन

लेकिन राजस्थान के दौसा में ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे चिकित्सा वर्ग को ही नाराज कर दिया। महिला चिकित्सक की मौत से चिकित्सकों को गहरा आघात पहुंचा है। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर हापुड़ के सभी निजी अस्पतालों में हड़ताल का एलान किया गया है।
सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कोई चिकित्सक ओपीडी या आपात सेवाएं नहीं देगा। ऐसे में मरीज परेशान न हों, रेलवे रोड पर डॉ योगेश गोयल के क्लीनिक परिसर में समस्त चिकित्सक उपस्थित होकर, धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपा जाएगा। इस दौरान डॉ वीपी अग्रवाल, डॉ जेपी अग्रवाल, डॉ नरेंद्र कैन, डॉ श्याम कुमार, डॉ विमलेश शर्मा, डॉ रेनू बंसल, डॉ दुष्यंत बंसल, डॉ दीप शिखा गोयल, डॉ नीता, डॉ आनंद प्रकाश, डॉ अनुराग सिंहल मौजूद रहे।
उधर, चिकित्सकों की हड़ताल की सूचना पर सीएमओ ने समस्त सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है। आपात सेवाओं को सुचारु रखने के साथ ही बेहतर एंबुलेंस सेवा के भी आदेश दिए हैं।
प्राइवेट अस्पतालों में रोजाना आते हैं 12 हजार मरीज
जिले के समस्त अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना औसतन 12 हजार मरीज पहुंचते हैं। हड़ताल के कारण इन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सरकारी अस्पतालों पर बढ़ जाएगा बोझ-
गढ़ रोड सीएचसी में सबसे अधिक मरीज पहुंचते हैं, यहां चिकित्सकों की कमी के कारण पहले ही मरीज परेशान रहते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर उपचार देना अस्पतालों के लिए चुनौती साबित होगा।
इन अस्पतालों में उपचार ले सकेंगे मरीज
* दस्तोई रोड के जिला अस्पताल।
* हापुड़ गढ़ रोड सीएचसी, धौलाना, सपनावत, सिखैड़ा, पिलखुवा, गढ़ में बनी सीएचसी और समस्त पीएचसी पर उपचार की सुविधा रहेगी।
* एंबुलेंस सेवा के लिए 102 और 108 नंबर पर कॉल करें।
* स्वास्थ्य विभाग की 26 एंबुलेंस देंगी सेवा।
-उत्पीडन बर्दाश्त नहीं, सरकार बनाए कड़ा कानून-
चिकित्सकों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए। राजस्थान जैसी घटनाओं को रोकना जरूरी है, अन्यथा चिकित्सकों का मनोबल टूट जाएगा। - डॉ दिनेश कुमार गर्ग, अध्यक्ष आईएमए।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मिलेगी बेहतर सुविधा
सरकारी अस्पतालों में मरीजों के उपचार की बेहतर सुविधा रहेगी। इसके लिए चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है, एंबुलेंस सेवा का मरीज लाभ उठा सकेंगे। मरीजों को परेशानी नहीं होगी ।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें