फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियों के साथ खुले गेहूं क्रय केंद्र, पहले दिन नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
शुक्रवार को नवीन मंडी बनाये गये गेहू क्रय केंद्र पर गेहू साफ करने के लिये रखा गया सामान । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
तैयारियों के साथ खुले गेहूं क्रय केंद्र, पहले दिन नहीं हुई खरीद
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शुक्रवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई। जनपद के 26 क्रय केंद्रों पर सभी तैयारी पूरी रही लेकिन पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई, जिससे केंद्र सूने पड़े रहे।
सरकार ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं है। इन सब व्यवस्थाओं के बीच शुक्रवार से 26 क्रय केंद्र गेहूं की खरीद के लिए खोल दिए हैं।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थित गेंहू क्रय केंद्र पर सुबह से ही व्यवस्थाएं चकाचक थीं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारी तैनात थे। इलेक्ट्रॉनिक कांटे और जलपान की सभी व्यवस्थाएं थीं। सुबह से दोपहर हुई और दोपहर से शाम, लेकिन कोई कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। असौड़ा क्रय केंद्र पर भी यही स्थिति रही। अधिकारी किसानों का इंतजार करते रहे।
अभी तक हुए 95 किसानों के रजिस्ट्रेशन -
गेहूं खरीद के लिए अभी तक 95 किसानों के रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। शासन ने इस बार ई पॉप मशीन से ही खरीद का निर्देश दिया है। मशीन की जीपीएस लोकेशन शासन से ट्रेस की जाएगी। ताकि किसानों के खेत अथवा खलिहान में जाकर अनाज खरीदने की परंपरा पर रोक लग सके।
विज्ञापन

कोट-
जिला विपणन अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि शुक्रवार से जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की गई। केंद्रों पर एक भी किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। जिसके चलते खरीद का खाता नहीं खुल सका। अधिकारी केंद्रों पर किसानों की बाट जोहते रहे। हालांकि केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।

शुक्रवार को नवीन मंडी स्थित किसान बाजार के बाहर गेहू क्रय केंद्र का बैनर लगाते कर्मचारी । संवाद- फोटो : HAPUR

शुक्रवार को नवीन मंडी बनाये गये गेहू क्रय केंद्र पर बैठी अधिकारी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें