चुनाव में गोयल गुट की बड़ी जीत, छह पदों पर कब्जा
हापुड़। शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में गोयल गुट ने आठ पदों में छह पर भारी जीत दर्ज की है। अमित अग्रवाल जोनी छावनी वालों ने भारी मतों से जीत हासिल कर सचिव पद पर परचम लहराया। जबकि श्र ीसरस्वती ग्रुप से अध्यक्ष पद पर अशोक गुप्ता बीमा वाले जीते। मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
एसएसवी डिग्री, इंटर कालेज को संचलित करने वाली शिक्षा प्रसार समिति की प्रबंध समिति के चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई। मतगणना के दौरान दोनों गुटों के एजेंट गहनता से वोटों की गिनती पर ध्यान केंद्रित करे थे। जैसे-जैसे परिणाम खुलते गए गोयल गुट के प्रत्याशियों के चेहरों खुशी से छलक उठे।
दोपहर करीब 1.30 बजे तक सभी नतीजे घोषित हो गए, हालांकि सदस्यों की मतगणना अपराह्न करीब दो बजे संपन्न हो सकी। इसके बाद फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में उप-प्रधान, मंत्री, उप-मंत्री, ऑडीटर, उप-प्रबंधक, कोषाध्यक्ष के पद पर गोयल गुट के प्रत्याशियों ने परचम लहराया। जबकि प्रधान और प्रबंधक पद पर श्री सरस्वती गुट ने जीत हासिल की।
पद प्रत्याशी वोट
प्रधान अशोक कुमार गुप्ता बीमा वाले 423
विजय कुमार गोयल भट्टे वाले 414
उप-प्रधान प्रभात कुमार अग्रवाल 587
पुरुषोत्तम अग्रवाल 228
मंत्री अमित अग्रवाल जोनी छावनी वाले 497
सुरेश चंद संपादक 325
उप-मंत्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल 426
अजय कुमार अग्रवाल 387
ऑडिटर सुशांत बंसल 409
अनिल कुमार गुप्ता 393
प्रबंधक सुधीर अग्रवाल चोटी 470
विकास गोयल गोल्डी 366
उप-प्रबंधक सुशील कुमार मित्तल 470
अजय मंगल गुप्ता 354
कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गोयल 426
ललित कुमार गोयल 397
एसएसवी डिग्री कॉलेज की 8 सदस्य वाली विजयी समिति
हापुड़। एसएसवी डिग्री कॉलेज की 8 सदस्य वाली विजयी समिति में नरेंद्र कुमार जिंदल को 506, चेतन प्रकाश अग्रवाल को 416, विनोद कुमार गुप्ता को 386, जयभगवान गौतम को 366, अजय कुमार अग्रवाल को 358, भारतभूषण गोयल को 356, आरडी शर्मा को 354, विजय कुमार गोयल को 324 मत मिले।
एसएसवी इंटर कालेज की 5 सदस्य वाली विजयी प्रबंध समिति
हापुड़। एसएसवी इंटर कॉलेज की 5 सदस्य वाली विजयी समिति में विशाल गुप्ता को 555, अमित अग्रवाल मुन्ना को 481, विजय गोयल बूरा वाले को 472, धर्मेंद्र कुमार शर्मा को 393, अजय कांत गर्ग को 387 मत मिले।
श्री शिक्षा प्रसार समिति की 27 सदस्य वाली विजयी कार्यकारिणी
हापुड़। श्री शिक्षा प्रसार समिति की 27 सदस्य वाली विजयी कार्यकारिणी में रतनलाल अग्रवाल को 493, मनीष कंसल को 482, मनीष गर्ग को 440, प्रदीप कुमार गर्ग को 435, मुकेश गर्ग को 413, मुकुल मित्तल को 409, मंगलसेन गुप्ता को 397, ओमप्रकाश सिंहल को 390, अरविंद कुमार शर्मा को 388, वीरेंद्र कुमार कंसल को 387, दिनेश चंद गुप्ता को 386, जगदीश प्रसाद गोयल को 386, प्रदीप कुमार गर्ग को 386, उधम सिंह को 381, वेदप्रकाश गर्ग को 369, प्रदीप कुमार गर्ग को 366, विभु अग्रवाल को 362, ऋषिलाल चावला को 347, मदन गोपाल को 346, सरदार खेम सिंह को 333, भगीरथ मल चौधरी को 331, दिनेश कुमार सर्राफ को 330, सुधीर कुमार जैन को 326, योगेश कुमार जैन को 325, महेंद्र कुमार कंसल को 287, सौरभ अग्रवाल को 284, अनिल कुमार पटवारी को 262 मत मिले।