शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में 77.88 प्रतिशत मतदान, आज खुलेगा पिटारा
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर और डिग्री कॉलेजों का संचालन करने वाले शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में रविवार को सात बूथों पर 77.88 प्रतिशत (849 मत) मतदान हुआ। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, सीसीटीवी कैमरों से मतदान स्थल की निगरानी हुई। दोनों दोनों गुटों के समर्थक वोटरों को लुभाने में लगे रहे। मतदान स्थल के बाहर सैकड़ों की संख्या में भीड़ रही, मतगणना सोमवार को होगी।
शिक्षा प्रसार समिति की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। चुनाव के दौरान सुबह से ही दोनों ग्रुपों के प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
व्यवस्था बनाने के लिए कॉलेज में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने भी निरीक्षण किया, परिचय पत्र दिखाने पर ही वोटरों को मतदान के लिए जाने की अनुमति मिली।
चुनाव अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे तक 7 बूथों पर 1090 मतदाताओं में से 849 ने मत डाले, यानि कि कुल 77.88 प्रतिशत मतदान हुआ। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी।
पहचान पत्र दिखाकर मिला प्रवेश
शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में मतदाताओं को पहचान पत्र दिखाने पर मत डालने की अनुमति दी गई। हालांकि सभी मतदाता अपने पहचान पत्र लेकर मतदान करने पहुंचे थे।
वोटरों के लुभाने के प्रयास में जुटे रहे समर्थक
चुनाव के मद्देनजर दोनों गुटों के समर्थक वोटरों को लुभाने के प्रयास में जुटे रहे। मतदान स्थल तक जाने वाली बेरिकेटिंग के दोनों ओर समर्थक डटे रहे।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
शिक्षा प्रसार समिति चुनाव के चलते सुबह से ही एसएसवी पीजी कालेज में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वाह्य लोगों की कालेज में एंट्री पूर्णत रोक दी गई। हालांकि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। वाहनों की अधिकता से बाहर जाम की समस्या बनी रही।
मतदान स्थल पर व्हील चेयर की रही व्यवस्था
चुनाव में चलने में असमर्थ लोगों की सहूलियत के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। कालेज कर्मी ऐसे मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने में मद्द करते नजर आए।
इन पदों पर आमने सामने हैं प्रत्याशी
प्रधान पद पर अशोक कुमार अग्रवाल बीमा वाले व विजय कुमार गोयल भट्टे वाले, उप प्रधान पद पर प्रभात कुमार अग्रवाल आलू वाले, पुरुषोत्तम सरन अग्रवाल चौबे, मंत्री पद के लिए अमित अग्रवाल जोनी छावनी वाले व सुरेश चंद संपादक, उप मंत्री पद के लिए अजय कुमार अग्रवाल मुर्गीदाने वाले, राजेंद्र कुमार अग्रवाल रोशे, ऑडिटर पद के लिए अनिल कुमार गुप्ता आलू वाले, सुशांत बंसल अलीगढ़ चश्मे वाले।
एसएसवी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति प्रबंधक पद के लिए सुधीर अग्रवाल चोटी, विकास गोयल गोल्डी, उप प्रबंधक पद के लिए अजय मंगल गुप्ता, सुशील कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार गोयल, ललित कुमार गोयल।
डिग्री कॉलेज के आठ सदस्यों वाली समिति में अजय कुमार अग्रवाल, अमित रस्तौगी, भारत भूषण गोयल, चेतन प्रकाश अग्रवाल, दीपक गर्ग, दिनेश कुमार शर्मा, जयभगवान गौतम, नरेंद्र कुमार जिंदल, राधेश्याम वर्मा, आडी शर्मा, डॉ आरके गुप्ता, सुशील कुमार मित्तल, विजय कुमार गोयल, विनय केदार, विनोद कुमार गुप्ता, विरेंद्र कुमार सर्राफ।
इंटर कॉलेज पांच सदस्यों वाली समिति के लिए अजयकांत गर्ग, अजय कुमार सिंहल, अमित अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गोयल, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार कंसल, नंद कुमार सिंह, राधेश्याम शर्मा, विजय गोयल, विशाल गुप्ता।
शिक्षा प्रसार समिति 27 सदस्यों वाली कार्यकारिणी के लिए अजय कुमार सिंहल, अनिल कुमार पटवारी, अरविंद कुमार शर्मा, भगीरथ मल चौधरी, चंद्रकांत, दिनेश चंद गुप्ता, दिनेश कुमार सर्राफ, जगदीश प्रसाद गोयल, मदन गोपाल जिंदल, महेंद्र कुमार कंसल, मंगलसैन गुप्ता, मनीष कंसल, मनीष गर्ग, मुकेश गर्ग, मुकुल मित्तल, नंद कुमार, ओमप्रकाश सिंहल, प्रदीप कुमार गर्ग, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, ऋषिलाल चावला, सरदार खेम सिंह, सौरभ अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, सुधीर कुमार जैन, उधम सिंह, वेदप्रकाश गर्ग, विभु अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार, योगेश कुमार जैन आमने सामने हैं।