फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
गुरुवार को रेलवे रोड पर निकली किन्नरों की शोभायात्रा के बाद मंदिर में पूजा करते किन्नर । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
किन्नरों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

हापुड़। किन्नर समाज ने शहर में बृहस्पतिवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते हुए किन्नरों ने नव दुर्गा देवी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की। देश की खुशहाली व शांति के लिए भी प्रार्थना की। शोभा यात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिये भी लोगों की भीड़ रही।
पिछले कई दिनों से अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन गढ़ रोड पर चल रहा था। कोकिला नायक के नेतृत्व में किन्नर समाज के विशेष पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को कलश घंटा शोभा यात्रा निकाली गई। किन्नर बैंडबाजों की धुन थिरकते हुए गढ़ रोड से रेलवे रोड़ स्थित नव दुर्गा मंदिर तक निकाली गई। शोभा यात्रा गढ़ रोड से पक्काबाग, अतरपुरा चौराहा, रेलवे रोड होते हुये फ्रीगंज तिराहा स्थित नवदुर्गा देवी मंदिर पर पहुंच संपन्न हुई। किन्नरों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर में घंटा और कलश चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शोभा यात्रा को लेकर भी पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क रहा। गढ़ रोड पर पक्काबाग चौराहे तक सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त रही। हालांकि इस दौरान जाम की स्थिति रही। इस अवसर पर बिजली, राजकुमारी, ममता, परवीन, कशिश, नैना, रवीन, आरफा, रहीसा, बादामी, आशा, कशिश, चांदनी, आरती आदि शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें