फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की जमीन पर कब्जे के मामले में ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की जमीन पर कब्जे के मामले में ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

हापुड़। चमरी निवासी किसान की भूमि पर मिट्टी और दीवार लगाकर कब्जे के प्रयास के विरोध में भाकियू भानु के आह्वान पर किसानों ने बृहस्पतिवार को एसपी को तहरीर देकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। डीएम कार्यालय में भी प्राधिकरण की हठधर्मिता के संबंध में शिकायत दी गई।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि चमरी निवासी किसान अजय कुमार त्यागी की भूमि पर बिना एचपीडीए की सांठगांठ से ठेकेदार द्वारा अवैध कब्जा कराया जा रहा था। इसके विरोध में प्राधिकरण में तालाबंदी करने पर यह कार्य रोका गया। एडीएम एलए ने भी किसी तरह का नोटिस किसान को जारी नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचपीडीए किसानों का शोषण कर रहा है। जिन किसानों की जमीन पर अवार्ड घोषित नहीं हुआ है, उस जमीन पर भी बिन वजह कब्जा किया जा रहा है। विरोध में किसानों का प्रतिनिधि मंडल एसपी कार्यालय पहुंचा। ठेकेदार के खिलाफ लिखित में तहीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्राधिकरण द्वारा किसानों के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। तहरीर देने वालों में पवन हूण, अजय त्यागी, राजेंद्र प्रधान, रवि भाटी, राजवीर सिंह, नीलम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें