फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक से लूट में शामिल छह बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक को लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। पन्नापुरी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक गौरव जैन को लूटने वाले छह बदमाशों को थाना देहात पुलिस और एसओजी की टीम ने ततारपुर बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। इनमें दो 25-25 हजार के इनामी भी शामिल हैं। बदमाशों से लूट और चोरी की वारदातों से संबंधित सोने-चांदी के जेवर, तीन तमंचे, दो कारतूस, तीन चाकू और एक बाइक बरामद हुई है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि गौरव जैन 24 जनवरी की रात गढ़ रोड स्थित अपनी मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मोहल्ला भीमनगर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गले से सोने की चेन व जेब में रखे करीब 12 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय और एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि ततारपुर बाईपास के पास एक खंडहर में कुछ बदमाश मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छह बदमाशों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कोटवाला निवासी सलमान, कैंची वाली गली निवासी शाजिद, सलीम उर्फ बद्दू, जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर निवासी सचिन, जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के मीरापुर निवासी सुखविंद्र और जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रामराज क्षेत्र के जमालपुर खादर निवासी गुरकीरत हैं। गिरोह का सरगना सलमान और सलीम हैं। गिरोह के सदस्य साजिद और सलीम उर्फ बद्दू पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। जनपद बुलंदशहर के कोतवाली नगर में साजिद, सलमान और सलीम उर्फ बद्दू गैंगस्टर में वांछित हैं। बदमाशों का अच्छा खासा आपराधिक इतिहास भी है। सलमान पर विभिन्न जनपदों के थानों में दस, साजिद पर 12, सलीम उर्फ बद्दू पर 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

दिन में करते थे रेकी, रात में देते थे घटना को अंजाम
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले दिन में रेकी करते थे और रात में घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों ने हापुड़ में पहली घटना को अंजाम दिया था, जबकि इन्होंने आसपास के जनपदों में कई वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें