अधिवक्ता ने चेंबर में ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म
धौलाना । क्षेत्र के एक गांव निवासी अधिवक्ता ने अपनी पड़ोसी महिला को बहला फुसलाकर कर अपने चेंबर पर बुलाया कर उसे हवस का शिकार बना डाला। शोर मचाने पर तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने अधिवक्ता के चैम्बर पर जाकर बंद शटर खुलवाने का प्रयास किया। शटर न खुलने पर मौके पहुंची पुलिस शटर तोड़ कर महिला व अधिवक्ता को कब्जे में ले थाना पहुंची। महिला की तहरीर पर अधिवक्ता के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया गया।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह दोपहर को अपनी सुसराल से अपने मायका जहांगीराबाद बुलंदशहर के निकली थी। जैसे ही महिला धौलाना बस स्टैंड पर पहुंची तो उसका पड़ोसी पेशे से अधिवक्ता भी अपने वाहन पर सवार होकर बस स्टैंड पर पहुंचा। उसे अकेला देख पड़ोसी अधिवक्ता ने उससे पूछा कैसे खड़ी हो। महिला ने बताया कि वह अपने मायका जहांगीराबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रही है। पड़ोसी ने कहा कि बुलंदशहर तो मैं भी जा रहा हूं चलो मैं तुम्हें वहां तक छोड़ दूंगा। पड़ोसी के विश्वास में आ उसके साथ वाहन पर बैठ गई। इसी दौरान पड़ोसी ने उससे कहा कि उसे दो मिनट के लिए तहसील स्थित अपने चैम्बर से कुछ कागजात लेने है।
महिला का कहना है कि वह उसके कहे पर विश्वास कर तहसील परिसर स्थित उसके चेंबर पर आ गई। रविवार को छुट्टी होने के चलते अधिकांश चैम्बर बंद थे। अधिवक्ता ने महिला के चेंबर में घुसते ही शटर बंद कर लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अधिवक्ता के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।