फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद कल से चालू होंगी तीन जोड़ी ट्रेन, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह बाद कल से चालू होंगी तीन जोड़ी ट्रेन, मिलेगी राहत
विज्ञापन

हापुड़। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है। कोहरे के नाम पर तीन माह पहले रद्द की गईं तीन जोड़ी ट्रेनों का एक मार्च से फिर से संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा राज्यरानी एक्सप्रेस का भी एक मार्च से प्रतिदिन संचालन कराया जाएगा। इन ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
सर्दियों में प्रतिवर्ष कोहरा पड़ने की वजह से कुछ ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया जाता है। जिससे किसी प्रकार की ट्रैक पर दुर्घटना न हो। ऐसे में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 04674 अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर तक चलने वाली शहीद एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को बंद करा दिया गया था। जबकि प्रतिदिन चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन छोड़कर एक दिन कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि अब मौसम में फिर से बदलाव होना शुरू हो गया है और कोहरा भी छटना शुरू हो गया है। जिसके बाद फिर से रेलवे प्रशासन ने इन सभी ट्रेनों का संचालन फिर से सुचारू रूप से कराने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू होने के बाद लोग होली पर भी आसानी से घर जा सकेंगे। ट्रेनों में रिजर्वेशन होना भी शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनों का समय से आना भी शुरू हो गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें