फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी बताकर खाते से निकाले 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मी बताकर खाते से निकाले 70 हजार
विज्ञापन

हापुड़। गांव पीरनगर सूदना निवासी विशाल के खाते से साइबर ठगों ने खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक कर्मी बताकर पीड़ित के खाते की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली थी।
विशाल ने बताया कि एक बैंक की शाखा में उसका बचत खाता है। 19 जनवरी को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने झांसे में लेकर मोबाइल पर ओटीपी भेजा और उसके बैंक खाते से तीन हजार रुपये निकाल लिए थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने बैंक के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जनवरी को पीड़ित के पास दोबारा एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर बात कर रहे आरोपी ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए उसके बैंक खाते से निकाली गई तीन हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने का झांसा दिया। ओटीपी भेजकर इसके बाद आरोपी ने एक बार फिर उसके पीड़ित के बैंक खाते से करीब 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा है। साइबर सेल नंबरों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें