फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू लेने और आंख की जांच कराने घर से निकले,वापस नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू लेने और आंख की जांच कराने घर से निकले, वापस नहीं आए
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन मोहल्लों से एक युवती समेत तीन लोग संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। इनमें एक आंख का चैकअप कराने अस्पताल गया था तो दूसरा तंबाकू लेने के लिए दुकान पर गया था। युवती बिना कुछ बताए ही घर से चली गई, एक साथ तीनों मुकदमे थाने में पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुट गई है।
केस नंबर एक-
मोहल्ला गणेशपुरा निवासी 30 वर्षीय बलजीत सिंह घर से तंबाकू लाने की बात कहकर गया था। लेकिन रातभर घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। लापता के पिता चंद्रभान ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया है। वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

केस नंबर दो
नगर के अतरपुरा रेलवे रोड निवासी 35 वर्षीय संदीप घर से आंख का चैकअप कराने की बात कहकर निकला था। काफी इंतजार करने के बावजूद संदीप वापस नहीं लौटा। परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। संदीप की पत्नी इंदु ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करायी है।
सीन नंबर तीन--
मोहल्ला मजीदपुरा निवासी एक युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। युवती को काफी तलाश करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस ने इस प्रकरण में भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लापता लोगों को सकुशल किया जाएगा बरामद
लापता हुए लोगों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। मुकदमे दर्ज कर, टीमों को गठित कर दिया है। पीड़ितों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।--सोमवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें