फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहे युवक को पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गढ़-दिल्ली रोड स्थित एक एटीएम पर रुपये निकालने के लिए आए एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड को एक युवक ने बदल दिया। इसके बाद युवक फर्जी एटीएम कार्ड थमाकर फरार हो गया। लेकिन व्यक्ति ने लोगों की मदद से पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
जनपद मेरठ के थाना खरखौदा के गांव कैली निवासी मनवीर सिंह शनिवार को अपनी कार की मरम्मत कराने के लिए हापुड़ आया था। कार को मिस्त्री के यहां खड़ा करने के बाद वह गढ़-दिल्ली रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए आ गया। जब वह एटीएम के अंदर गया तो वहां पहले से ही एक युवक खड़ा हुआ था। मनवीर को एटीएम के बारे में जानकारी बताते हुए मनवीर ने युवक से रुपये निकालने के लिए मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने पिन नंबर पूछा और बातों ही बातों में उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। रुपये नहीं होने की बात कहकर आरोपी युवक फर्जी एटीएम कार्ड मनवीर को थमाकर फरार हो गया। लेकिन मनवीर को एटीएम बदलने का शक हो गया। जिसके बाद उसने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों ने दौड़कर आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें