फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता को भेजे आपत्तिजनक मेसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता को भेजे आपत्तिजनक मेसेज
विज्ञापन

हापुड़। महिला अधिवक्ता के एक मनचला व्हाट्सएप पर लगातार आपत्तिजनक मेसेज भेजकर परेशान कर रहा है। इसके अलावा वह लगातार फोन भी कर रहा है। अधिवक्ता उसके करीब तीस मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर चुकी है, इसके बावजूद उसे नए-नए नंबरों से परेशान किया जा रहा है। अब अधिवक्ता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अधिवक्ता ने बताया कि पिछले काफी समय से कोई व्यक्ति आए-दिन उसे फोन करके परेशान करता आ रहा है। कॉल रिसीव करने पर आरोपी अश्लील बातें करता है। इतना ही नहीं आरोपी लगातार व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेजता आ रहा है। वह अभी तक करीब 30 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक लिस्ट में डाल चुकी है। लेकिन वह नए-नए नंबरों से फोन करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी। प्रताड़ना से परेशान होकर शुक्रवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें