गणेश पुरा में चलाये गये टीका अभियान में महिला से जानकारी करती सीएमओ संवाद
- फोटो : HAPUR
गणेशपुरा में टीकाकरण का विरोध, टीम से की अभद्रता
हापुड़। गणेशपुरा में कुछ लोगों ने टीकाकरण का विरोध कर टीम से अभद्रता कर दी। सूचना पर सीएमओ, एसीएमओ, नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम पहुंची। टीकाकरण न करवाने वाले करीब 60 लोगों के घरों पर जाकर टीके लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों को कुछ लोगों के घर का दरवाजा खुलवाने के लिए भी दस मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के बीच शासन ने शत प्रतिशत लोगों के टीकाकरण का आदेश दिया है। हापुड़ में करीब तीन प्रतिशत लोग पहले डोज से वंचित हैं, सोमवार को जिले में महाअभियान चलाया गया। इस दौरान मेरठ रोड स्थित गणेशपुरा में भी टीम ने अभियान चलाया। लेकिन कुछ लोगों ने टीका लगवाने से इनकार कर दिया। कई लोगों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए तो किसी ने टीम के साथ अभद्रता भी की। इसकी सूचना सीएमओ डॉ रेखा शर्मा को मिली। सीएमओ, एसीएमओ डॉ. वेदप्रकाश समेत नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम मोहल्ले में पहुंच गई।
सीएमओ ने लोगों को बताया कि टीका शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित भी टीका लगवाकर कोरोना से सुरक्षित हो सकते हैं। काफी देर समझाने के बाद लोगों ने टीका लगवाया।