फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में चौकीदार निभाएंगे अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में चौकीदार निभाएंगे अहम भूमिका
विज्ञापन

हापुड़। गांवों में चौकीदार की भूमिका अहम मानी जाती है। उन्हें गांव की पूरी खबर रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव से पहले चौकीदार सक्रिय किए गए हैं। वह अपने क्षेत्रों में होने वाली छोटी-बड़ी गतिविधियों से विभाग को अलर्ट करेंगे। इसके लिए चौकीदारों को हाईटेक भी किया गया है। 295 चौकीदारों को व्हाट्सएप ग्रुप से भी जोड़े जाने की तैयारी है।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं से लेकर प्रत्याशियों तक को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुविधाओं से सीधे जुड़कर आचार संहिता उल्लंघन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। चुनाव में सुरक्षा तंत्र सबसे अहम माना जाता है। पुलिस विभाग में सबसे अहम कड़ी चौकीदारों को बनाया गया है। इसे लेकर पुलिस विभाग ने चौकीदारों को तीन चक्र की ट्रेनिंग दी है। उन्हें मोबाइल का इस्तेमाल करने से लेकर सूचना देने के तरीके बताए गए हैं। यहां तक की उन्हें भाषायी कोड की भी जानकारी जी गई है। जिससे गड़बड़ी करने वाला व्यक्ति भी न समझ पाए कि उसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अनुसार, आईटी सेल के ग्रुप में चौकीदार कोड वर्ड में सूचनाएं देंगे। कोड वर्ड में ही वह सभी प्रकार की सूचनाएं देंगे। कोड से ही पुलिस समझ जाएगी कि किस क्षेत्र में क्या कार्य चल रहा है।
-----
60 गैंग के सदस्यों पर रखेंगे निगरानी
जिले के सभी थानों में हत्या के नौ, डकैती के पांच, लूट के 26, वाहन चोरी के सात और अन्य अपराधों को अंजाम देने वाले 11 गैंग पंजीकृत हैं। इनमें से एक अंतरजनपदीय और 50 गैंग जनपदीय स्तर पर सक्रिय हैं। इन गैंगों में 275 बदमाश शामिल हैं। हालांकि, गैंग के सरगना समेत अधिकांश बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं। लेकिन, जो बदमाश खुले में घूम रहे हैं उनकी निगरानी करने के लिए चौकीदार अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

-----
थाने का नाम पंजीकृत गैंग गैंग के सदस्य चौकीदारों की संख्या
हापुड़ नगर 04 12 11
हापुड़ देहात 04 14 19
बाबूगढ़ 16 75 42
पिलखुवा 09 46 34
धौलाना 05 19 41
हाफिजपुर 08 50 31
गढ़मुक्तेश्वर 03 12 33
बहादुरगढ़ 06 25 35
सिंभावली 05 22 04
-----
सूचना पर तत्काल होगी कार्रवाई
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही हैं। ग्रामीण स्तर पर चौकीदारों की भूमिका अहम रहेगी। वह हर छोटी बड़ी सूचना संबंधित थाने के साथ सीओ, एसपी, एएसपी को देंगे। उनकी सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें