तीसरी लहर में संक्रमितों से ज्यादा हो रहे स्वस्थ, सक्रिय मरीज एक हजार से कम
हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर में अब नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज रोज स्वस्थ हो रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से नीचे आ गई है, जिला ए श्रेणी से भी बाहर आ चुका है। सोमवार को 36 नए मरीज मिले, जबकि 80 स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। इस लहर में अब तक सिर्फ एक ही मौत हुई है।
कोरोना का नया स्वरूप अभी तक ज्यादा घातक साबित नहीं हुआ है। हालांकि इसका प्रसार बेहद तेज है। सोमवार से पहले रोजाना 200 से अधिक मरीज मिल रहे थे, गनीमत यह रही कि घरों पर ही मरीज स्वस्थ होने लगे, अस्पतालों तक मरीजों की जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। वर्तमान में सिर्फ अस्पताल में सात मरीज ही भर्ती हैं, जिनमें अधिकांश की हालत सामान्य बनी हुई है।
सोमवार को तीसरी लहर में करीब 15 दिन के बाद सबसे कम मरीज मिले, विभाग की टीमों ने 1791 लोगों की जांच की, इसमें एंटीजन से 973, आरटीपीसीआर से 817, ट्रूनेट से एक मरीज की जांच की। एंटीजन में दो और आरटीपीसीआर में 34 मरीज कोरोना संक्रमित मिले।
तीन दिन में संक्रमित और स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा
तिथि नए मरीज स्वस्थ मरीज
24 जनवरी 36 80
23 जनवरी 210 222
22 जनवरी 59 59
387 लोगों के नमूने जांच को भेजे
कोरोना मरीजों के संपर्क में आए 387 लोगों के नमूने जांच को लैब भेजे गए हैं। इनकी आरटीपीसीआर जांच आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इन इलाकों में मिले मरीज
रेलवे रोड हापुड़ मे एक, ज्ञानलोक हापुड़ में एक, न्यू शिवपुरी हापुड़ में एक, दत्तियाना हापुड़ में एक, बाबूगढ़ में एक, आवास विकास हापुड़ में एक, मोहल्ला मडिया पिलखुवा मे एक, आदर्श नगर हापुड़ में एक, श्रीनगर हापुड़ में एक शाहपुर चौधरी गढ़ में एक नया बांस गढ़ में एक, अठसैनी गढ़ में एक, अहाता बस्ती गढ़ में दो, कनूर गढ़ में एक, थाना बहादुरगढ़ में एक, दौताई गढ़ में एक, लोधीपुर गढ़ में एक, हसुपुर गढ़ में एक, बहादुरगढ़ में दो, मोहल्ला गढ़ में एक, अल्लाबख्शपुर गढ़ में एक, निजामपुर पिलखुवा में एक, पिलखुवा नगर पालिका में एक, अनवरपुर पिलखुवा में एक, छिद्दापुरी पिलखुवा में एक, सिखैड़ा पिलखुवा में एक, पिलखुवा में एक, शिवाया में एक, खिचरा धौलाना में एक, अक्तातपुर में एक, रजनी विहार पिलखुवा में एक, नंदपुर धौलाना में एक, धौलाना में दो, ककराना में एक, हापुड़ में दो कोरोना मरीज मिलें है।
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच-------877655
कुल मरीज------14132
स्वस्थ मरीज-----13013
एक्टिव मरीज-----217
मास्क और सामाजिक दूरी का करें पालन
कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करें। टीकाकरण अवश्य करा लें, इस तरह की सावधानी बरतने पर कोरोना महामारी से बचा जा सकता है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।