फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के विजयपाल से अमरी हैं बसपा प्रत्याशई मनीष सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के विजयपाल से अमीर हैं बसपा प्रत्याशी मनीष
विज्ञापन

हापुड़। कलक्ट्रेट में नामांकन के साथ सभी प्रत्याशियों ने अपना ब्योरा दर्ज कराया है। आय के मामले में हापुड़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती से बसपा प्रत्याशी मनीष सिंह (मोनू) अमीर हैं। विजयपाल आढ़ती ने अचल संपत्ति 97.60 लाख दिखाई है वहीं मनीष सिंह ने 4.40 करोड़ की अचल संपत्ति दिखाई है। वहीं आपराधिक मुकदमों की बात करें तो धौलाना से बसपा प्रत्याशी वासिद प्रधान पर सबसे अधिक 12 मकदमे दर्ज हैं, जबकि बसपा के ही प्रत्याशी मनीष सिंह पर भी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

धौलाना से प्रत्याशी वासिद प्रधान पर मारपीट से लेकर जान से मारने के प्रयास तक के मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि इनमें से कुछ पर एफआर लगी है। लेकिन मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। मनीष सिंह पर चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भारत बंद के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट में भी मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा रेलवे पुलिस द्वारा भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं भाजपा के हरेंद्र सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का एक मुकदमा दर्ज है। कांग्रेस की आभा चौधरी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। विजयपाल आढ़ती पर भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन करने वाले अधिकतर प्रत्याशी करोड़पति हैं और उन पर काफी चल अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

प्रत्याशी - भाजपा विजयपाल आढ़ती
विधानसभा क्षेत्र -हापुड़
उम्र -50
आय का स्त्रोत - मंडी की आढ़त
स्वयं ने आयकर भरा-7,03250 रुपये
पत्नि ने आयकर भरा- नहीं
स्वयं पर नगद -60 हजार
पत्नी पर नगद - 20 हजार
स्वयं पर आभूषण - 20 ग्राम सोना
पत्नी पर आभूषण - 70 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी
स्वयं पर चल संपत्ति -25,44,44 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति - 4,95000 रुपये
अचल संपत्ति - 97.60 लाख
पत्नी पर अचल संपत्ति- शून्य
गढ़ से भाजपा प्रत्याशी - हरेंद्र सिंह
विधानसभा क्षेत्र -गढ़
उम्र - 54
आय का स्रोत -कृषि व ठेकेदारी
स्वयं ने आयकर भरा-13,76,550
पत्नि ने आयकर भरा-3,74160
स्वयं पर नगद - 8.03 लाख
पत्नी पर नगद - 1.50 लाख
स्वयं पर आभूषण - 50 ग्राम सोना
पत्नी पर आभूषण - 100 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी
स्वयं पर चल संपत्ति -1,62,21824 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति -84,81,962 रुपये
अचल संपत्ति - 2.80 करोड़
पत्नी पर अचल संपत्ति- 2.85 करोड़
गढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी - आभा चौधरी
विधानसभा क्षेत्र -गढ़
उम्र -42
आय का स्रोत -बिल्डर
स्वयं ने आयकर भरा-1,75017 रुपये
पत्नि ने आयकर भरा- 10,01129 रुपये
स्वयं पर नगद - 2.50 लाख
पति पर नगद -75 हजार
स्वयं पर आभूषण - 3 किलो सोना, 6 किलो चांदी
पति पर आभूषण -1.5 किलो सोना, 800 ग्राम चांदी
स्वयं पर चल संपत्ति -1,6084400
पति पर चल संपत्ति -1,19,15,665
अचल संपत्ति - एक करोड़
पति पर अचल संपत्ति- 15.75 करोड़
हापुड़ से बसपा प्रत्याशी - मनीष सिंह
विधानसभा क्षेत्र - हापुड़
उम्र -41
आय का स्रोत -व्यापार
स्वयं ने आयकर भरा- 46,1460 रुपये
पत्नि ने आयकर भरा- 45,500 रुपये
स्वयं पर नगद - एक लाख
पत्नी पर नगद - 45 हजार
स्वयं पर आभूषण - 100 ग्राम सोना
पत्नी पर आभूषण - 1.5 किलो सोना, 15 किलो चांदी
स्वयं पर चल संपत्ति -47,15000 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति -86,70000 रुपये
अचल संपत्ति - 4.40 करोड़
पत्नी पर अचल संपत्ति- 2.20 करोड़
धौलाना से बसपा प्रत्याशी - वासिद प्रधान
उम्र -45
आय का स्रोत -प्रापर्टी का कार्य
स्वयं ने आयकर भरा- 625910 रुपये
पत्नि ने आयकर भरा- लागू नहीं
स्वयं पर नगद - तीन लाख
पत्नी पर नगद - एक लाख
स्वयं पर आभूषण - 200ग्राम सोना
पत्नी पर आभूषण - 700 ग्राम
स्वयं पर चल संपत्ति -33,98286 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति -38,90400 रुपये
अचल संपत्ति - 4.00 करोड़
पत्नी पर अचल संपत्ति- नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें