फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को टैक्स में छूट के लिए 45 मिनट फ्री कराया कुराना टोल

विज्ञापन
कुराना टोल को फ्री कराते भाकियू कार्यकर्ता संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
किसानों को टैक्स में छूट के लिए 45 मिनट फ्री कराया कुराना टोल
विज्ञापन

हापुड़। टोल टैक्स पर आने जाने में किसानों को छूट की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (असली) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बुलंदशहर रोड हाईवे 334 स्थित कुराना टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए और करीब 45 मिनट तक टोल प्लाजा को फ्री कराया। एसपी व सीओ के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया।
भाकियू(असली) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना ने बताया कि टोल पर किसानों को छूट न मिलने के कारण आसपास के क्षेत्र के किसानों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। टोल प्लाजा के एक किलोमीटर के निकट रहने वाले किसानों को भी परेशान किया जाता है। विरोध करने पर आए दिन टोलकर्मी भाकियू पदाधिकारियों और आम जनता से अभद्रता व मारपीट करते हैं। इस स्थिति को देखते हुए किसानों की ओर से टोल प्रबंधन से छूट की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम वे कार्यकर्ताओं के साथ कुराना टोल प्लाजा पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर किया। मामले की जानकारी पर थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के समझाने पर भी पदाधिकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। कोतवाल ने किसानों की एसपी और सीओ से फोन पर बात कराई। एसपी दीपक भूकर व सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने भाकियू पदाधिकारियों को टोल टैक्स में छूट का आश्वासन दिया। जिसके बाद पदाधिकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में नीरज गुर्जर, बब्बल चौधरी, सचिन चौधरी, अंकुर, अंकित चौधरी, यूसुफ अली, ताहिर, आरिफ, विनिता चौधरी मौजूद थे। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि इस मामले में टोल के अधिकारियों के वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें