फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर होंगे शहर के पार्क

विज्ञापन
पंजाबी कालोनी में पार्क का उद्धघाट्न करते सांसद संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
शहीदों के नाम पर होंगे शहर के पार्क
विज्ञापन

हापुड़। नगर के रेलवे रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी के पार्क में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद, हापुड़ द्वारा कराए गए 43 कार्यों का मेरठ-हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती व पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने शिलान्यास व लोकार्पण किया। पंजाबी कॉलोनी के पार्क का नाम शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा रखा गया। उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम पर शहर के पार्क होंगे।
नगर पालिका हापुड़ की ओर से रामपुर रोड पर प्रस्तावित नलकूप से आवासीय क्षेत्र तक पेयजल आपूर्ति बिछाने, सर्वोदय कॉलोनी, नेहरू नगर, साकेत कालोनी, आदर्श नगर आदि कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन बिछाने, कई पार्कों का नाम शहीदों के नाम पर रखे जाने, जवाहर गंज, गोविंद नगर, पंजाबी कालोनी, चमरी, शक्तिनगर, असौड़ा रोड, आवास विकास कालोनी की सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स व बुलंदशहर रोड और गढ़ रोड पर आरसीसी नाला निर्माण के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार लगातार विकास कार्यों में जुटी है। हमारी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी इसी मंशा से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन बिक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध में दुर्गम पहाड़ियों पर भारतीय सेना को जीत दिलाई थी। ऐसे बलिदानियों की याद में शहर में स्थित पार्कों का नाम शहीदों के नाम पर रखा गया है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पुनित गोयल, योगेंद्र चौधरी, राजीव अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, सभासद ब्रिजेश कुमार, नितिन पराशर, प्रवीण सेठी, सतेंद्र सत्ते, प्रवीण शर्मा, यशोदा शामिल रहे।
विज्ञापन

इन शहीदों के नाम पर होंगे पार्क
शहीद भगत सिंह पार्क, शहीद चंदशेखर आजाद पार्क, शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा पार्क, महाराणा प्रताप पार्क, मेजर आशाराम त्यागी पार्क, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पार्क, शहीद रानी लक्ष्मी बाई पार्क, सरदार पटेल पार्क, शहीद मंगलपांडेय पार्क, शहीद राजगुरू पार्क, शहीद सुखदेव पार्क, नेता जी सुभाष चंद बोस पार्क, वीर हकीकत राय पार्क, डा. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क, वीर अब्दुल हमीद पार्क, मां पन्नाधाय पार्क, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, वीर सारवरकर पार्क, शहीद कोठारी बंधु पार्क।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें