फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन में हापुड़ के 20 मोहल्लों तक पहुंचा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन में हापुड़ के 20 मोहल्लों तक पहुंचा कोरोना
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है, महज 9 दिनों में हापुड़ के 20 मोहल्लों में संक्रमण फैल चुका है। इनमें अधिकांश पॉश कॉलोनियां हैं, साथ ही नवादा गांव भी संक्रमण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार को चार नए मरीज मिले, जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया। 383 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, अब तक पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अफ्रीकी देशों से शुरू हुए कोरोना के नए स्वरूप का खतरा अब जिले में फैलता जा रहा है। 28 दिसंबर को जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया था, इसके बाद से लगातार मरीज मिल रहे हैं। पुराने स्वरूपों से रफ्तार बेहद तेज है, हालांकि अभी तक जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट नहीं आने से स्वरूप का सही पता नहीं चल सका है। वहीं कोरोना का डर लोगों में इस कदर है कि बूथों पर जांच कराने के लिए भीड़ लगने लगी है। बृहस्पतिवार को न्यू पन्नापुरी, पुराना बाजार समेत तीन इलाकों में चार मरीज मिले, इनमें तीन में एंटीजन और एक में आरटीपीसीआर से पुष्टि हुई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हो गई है, इनमें 31 होम आइसोलेट हैं, जबकि पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों की निगरानी का दावा अफसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों में फैला संक्रमण
नगर के मोहल्ला श्रीनगर, राधापुरी, अशोक कॉलोनी, नई शिवपुरी, चंद्रलोक कॉलोनी, अर्जुन नगर, आर्यनगर, कोठी सादात, मजीदपुरा, कोठीगेट, पिलखुवा के तीन मोहल्ले, पुराना बाजार, न्यू पन्नापुरी, नवादा, गढ़मुक्तेश्वर में कोरोना संक्रमण फैल चुका है।
अब तक दो मरीज हुए स्वस्थ
बृहस्पतिवार को जिले में एक और मरीज स्वस्थ घोषित कर दिया गया। अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या दो हो गई गई है, चार अन्य मरीजों को भी जल्द स्वस्थ घोषित किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को 758 मरीजों की रिपोर्ट आई, जबकि 383 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल जांच---841181
कुल मरीज--12350
स्वस्थ मरीज--12099
एक्टिव मरीज--37
मृतक-------216
कोविड हेल्पलाइन के लिए यहां करें संपर्क-
कंट्रोल रूप नंबर---01222304833, 1222304834
* जिला अस्पताल--7217493443
* एंबुलेंस सेवा--102, 108
संपर्क में आए लोग कराएं जांच-
कोरोना संक्रमित मरीजों के जो लोग संपर्क में आए हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें। लक्षण महसूस होने पर जांच कराएं, पॉजिटिव होने पर खुद को आइसोलेट करें ताकि संक्रमण का प्रसार न हो।---डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें