फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए जंगल गई महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शौच के लिए जंगल गई महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम के समय घर से शौच के लिए जंगल गई महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की गई। पुलिस से शिकायत करने पर महिला की हत्या की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि तीन जनवरी की शाम उसकी पत्नी शौच के लिए जंगल में गई थी। जंगल में गांव छपकौली निवासी सुमित भी मौजूद था। आरोप है कि युवक ने महिला के अकेले होने का लाभ उठाते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी महिला को जबरन खींचकर एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मदद के लिए शोर मचाने पर आरोपी ने महिला को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद किसी को बताने पर महिला को हत्या की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और पति से आपबीती सुनाई। इसके बाद पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। महिला को भी मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें