फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बझैड़ा कला में हिस्ट्रीशीटर के घर अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बझैड़ा कला में हिस्ट्रीशीटर के घर अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

हापुड़। थाना धौलाना के गांव बझैड़ा कला में एक हिस्ट्रीशीटर के मकान पर पुलिस ने छापा मारा। मकान के अंदर अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए भारी संख्या में अवैध हथियार व उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया सोमवार रात थाना धौलाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव बझैड़ा कला निवासी इंतजार के घर में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। इंतजार धौलाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मकान पर छापा मारा। पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह में शामिल इंतजार व इसी गांव के जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को यहां बड़ी संख्या में अवैध शस्त्र मिले हैं। फैक्टरी से 18 तमंचे, एक पोनिया, एक देशी रिवाल्वर समेत हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से यहां अवैध हथियार बनाने का कार्य हो रहा था। पांच से दस हजार की कीमत के बीच अराजक तत्वों को असलाह बिक्री करते थे। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर से लेकर अन्य गोपनीय टीमों को गठन किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

आसपास के जिलों में भी करते थे सप्लाई-
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डिमांड के अनुसार हथियारों को बनाते थे। गिरोह के सदस्य तमंचों को हापुड़ के अलावा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर में भी सप्लाई करते थे। पुलिस जल्द ही गिरोह के दूसरे साथियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें