हॉस्पिटल में भर्ती गांव खड़खड़ी के घायल ग्रामीणो को देखने पहुंचे ए एसपी संवाद
- फोटो : HAPUR
खड़खड़ी में दो युवकों पर जीजा-साले ने चलाई गोलियां, एक की हालत गंभीर
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में शुक्रवार देर शाम शराब के नशे में जीजा साले ने दो युवकों पर तमंचे से गोली चला दी। एक युवक के सिर जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगी। एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक ही हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव खड़खड़ी निवासी अशोक कुमार त्यागी ने बताया कि देर शाम करीब साढ़े छह बजे उसका पुत्र अमित त्यागी गांव के ही अपने साथी प्रताप के साथ अंडे के ठेले पर आमलेट खाने के लिए गया था। दोनों युवक ठेले के पास खड़े होकर आमलेट बनने का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि गांव निवासी गजेंद्र अपने जीजा के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। दोनों ही शराब के नशे में धुत थे।
इसी दौरान हुए विवाद के बाद गजेंद्र ने तमंचा निकालकर अमित व प्रताप पर गोली चला दी। इस दौरान अमित के सिर और प्रताप कंधे में गोली लगी। गोली की आवाज से ग्रामीण मौके की ओर दौड़े जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर एसपी दीपक भूकर, सीओ सिटी वैभव पांडेय व थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय मौके पर पहुंच गए और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों को एकत्र होता देख कोतवाली नगर, थाना बाबूगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हॉस्पिटल में पहुंचा गांव खड़खड़ी का घायल ग्रामीण संवाद- फोटो : HAPUR
हॉस्पिटल में पहुंचा गांव खड़खड़ी का घायल ग्रामीण संवाद- फोटो : HAPUR