फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर को मारा पत्थर भाई के घर गिरा, खूनी संघर्ष में छह घायल

विज्ञापन
घायल जसवीर पक्ष के लोग संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
बंदर को मारा पत्थर भाई के घर गिरा, खूनी संघर्ष में छह घायल
विज्ञापन

धौलाना। समाना में एक ही परिवार में मामूली सी बात पर खूनी संघर्ष हो गया। विवाद का कारण पेड़ पर बैठे बंदर को पत्थर मारना बताया जा रहा है, जो पड़ोसी भाई के घर में जा गिरा। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार समाना निवासी जसवीर पक्ष के एक बच्चे ने अपने घेर में पेड़ पर बैठे बंदर को पत्थर मारा था, जो सगे भाई लखमी के घर बैठे एक व्यक्ति को लग गया। लखमी के बेटे ने अपने चाचा जसवीर के बेटे को डांट दिया। जिसके बाद जसवीर के बेटों ने अपने ताऊ के बेटे को स्कूल जाते समय रास्ते में रोक कर मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्षों के लखमी, कपिल, सुमित, सोनू व दूसरे पक्ष से जसवीर, अमित, अंकित व बाला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। महिला बाला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे नोएडा स्थित एक अस्पताल में ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ तेजवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर आई है, जांच कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घायल लखमी पक्ष के लोग संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें