फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लीपुर में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम कुछ ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव में दहशत फैल गई। बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। फिलहाल तेंदुए के पदचिन्हों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुछ ग्रामीण देर शाम खेतों से लौट रहे थे, तभी उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। लोगों को देखकर तेंदुआ खेतों में घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ दिखाई देने के बाद खेतों में घुसा और ओझल हो गया। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने खेतों की कांबिंग की, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए जैसे जानवर के पदचिन्ह मिले हैं, जिसके आधार पर वन विभाग की टीम जांच कर रही है। फिलहाल तेंदुए होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रभागीय वन अधिकारी राजेश निगम ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है, लेकिन तेंदुआ होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें