फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला मुँख्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू भानू के पदाधिकारी संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम से मिलकर भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां प्रदर्शन करने के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भू-अधिग्रहण से प्रभावित गांव सबली, चमरी के किसानों ने 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद किसानों ने अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया था लेकिन, अभी तक प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया है। अब किसानों ने 30 दिसंबर को फिर से प्राधिकरण कार्यालय पर धरना देने का एलान किया है। ज्ञापन देने वालों में राजवीर सिंह भाटी, राजेंद्र, संजय त्यागी, सुधीर, रतन प्रकाश त्यागी, कांति त्यागी, राजेंद्र प्रधान, मनीष त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें