फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान रजनीश त्यागी का मेरठ में सम्मान

विज्ञापन
मेरठ कृषि यूनिवर्सिटी में सम्मानित होते किसान संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान रजनीश त्यागी का मेरठ में सम्मान
विज्ञापन

हापुड़। बागवानी की फसल से कामयाबी की कहानी लिखने वाले गांव दत्तियाना निवासी किसान रजनीश त्यागी का बृहस्पतिवार को मेरठ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि अनुसंधान केंद्र में सम्मान हुआ। इस कार्यक्रम में 20 जिलों से प्रगतिशील किसान आमंत्रित किए गए थे, इसमें हापुड़ से सिर्फ रजनीश त्यागी थे।
विज्ञापन

दत्तियाना निवासी किसान रजनीश त्यागी पहले पारंपरिक खेती करते थे, इसमें खास लाभ नहीं मिलने पर उन्होंने केला, पपीता, नींबू की खेती शुरू की, कृषि वैज्ञानिकों के टिप्स के बाद उन्नत नस्ल के पौधों की बागवानी ने उनकी जिंदगी बदल दी। इन दिनों रजनीश त्यागी बागवानी की खेती के साथ ही अपनी पौध भी तैयार कर रहे हैं। मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि अनुसंधान केंद्र की ओर से 20 जिलों से तीन किसानों का चयन किया गया। इसमें बागवानी के क्षेत्र में हापुड़ के रजनीश त्यागी को चुना गया। यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ राजेश कुमार मित्तल ने रजनीश त्यागी को सम्मानित किया। बता दें कि इससे पहले भी रजनीश त्यागी जिला स्तर पर कई बार सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें