फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से नकदी निकालने गए युवक से 50 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से नकदी निकालने गए युवक से 50 हजार ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव खागौई निवासी नजाकत ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि बुधवार को वह सिंभावली शुगर मिल क्षेत्र में रेलवे रोड के सामने स्थित यूको बैंक शाखा पर पहुंचे। करीब 12 बजे वह बैंक शाखा के अंदर पहुंचे। अनपढ़ होने के चलते उन्होंने बैंक परिसर में मौजूद एक व्यक्ति से पैसे निकालने का फार्म भरवाया। अपने खाते से 50 हजार रुपये की नकदी निकालने के बाद वह बाहर आ गया। इस दौरान दो युवक भी उससे बात करते हुए बाहर निकले। पीड़ित ने बताया कि दोनों युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और उसके हाथों से नकदी ले ली। इसके बाद उसे रूमाल में लिपटी हुई एक पॉलिथीन थमा दी और भाग निकले। युवकों के जाने के बाद उसने पॉलिथीन देखी, तो उसमें कागज की गड्डी मिली। सीओ पवन कुमार का कहना है कि बैंक शाखा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें