फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों को मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका हापुड़ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत शहर के लोगों को रेलवे रोड और फ्रीगंज रोड पर फ्री वाईफाई इंटरनेट सुविधा देने की तैयारी है। इसके लिए करीब दस लाख खर्च किए गए हैं। इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है जल्द ही सेवा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर नगर पालिका करीब 4.5 करोड़ के आठ कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेगी।
25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि शहर में वाईफाई की सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। शुरूआत में रेलवे रोड और फ्रीगंज रोड पर यह सुविधा दी जाएगी। इसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व शहर के प्रमुख चौराहों पर रेडियस को बढ़ाया जाएगा। यह वाईफाई 500 मीटर रेडिएशन पर काम करेगा। ताकि लोगों को आसानी से इंटरनेट सेवा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

अटल पार्क में लगेगी 15 फुट ऊंची प्रतिमा
नगर पालिका के वर्कशॉप में अटल पार्क बन रहा है। इस पार्क के बीच में अटल बिहारी वाजपेयी की 15 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा अतरपुरा चौराहे पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अष्टधातु की मूर्ति भी 25 दिसंबर को ही स्थापित की जाएगी। इनकी यह तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
अशोक सिंघल के नाम होगा नगर पालिका का नया गेट
नगर पालिका के नवनिर्मित गेट का भी लोकार्पण होगा। इसका नाम विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के नाम से किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन नगर पालिका के दूसरे गेट का शिलान्यास होगा। इस गेट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम होगा। एक गेट का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे गेट का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका सभागार कहलाएगा दीन दयाल उपाध्याय सभागार
नगर पालिका सभागार का नाम भी बदल दिया गया है। इसका नाम दीनदयाल उपाध्याय सभागार होगा। इसका भी लोकार्पण इसी दिन किया जाएगा। इसके साथ ही नगर पालिका की ओर से चौराखी मुक्तिधाम में कराए गए सुंदरीकरण और असौड़ा रोड का लोकार्पण भी इसी दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें