फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह ऑक्सीजन प्लांट चालू, 450 बेड रिजर्व

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित पीकू वार्ड में तैयारी करते स्वास्थ्यकर्मी संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
जिले में छह ऑक्सीजन प्लांट चालू, 450 बेड रिजर्व
विज्ञापन

हापुड़। ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां लगभग पूरी हैं। जिले में छह ऑक्सीजन प्लांट चालू करा दिए गए हैं, जिनसे 450 बेड जोड़े गए हैं, कोविड संक्रमित मरीजों के लिए यह बेड रिजर्व किए गए हैं। साथ ही जिला अस्पताल और हर सीएचसी में पीकू वार्ड भी बनकर तैयार हो गए हैं। हर बेड को प्रति मिनट 10 लीटर तक ऑक्सीजन मिल सकेगी।
एनसीआर में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है। शुरूआती दो लहरों ने जिले के लोगों को काफी परेशान किया। दूसरी लहर में अधिकांश मृत्यु ऑक्सीजन का स्तर गिरने से हुई। इस बार ऑक्सीजन की अस्पतालों में कोई कमी न रहे, इसका पूरा इंतजाम स्वास्थ्य विभाग ने किया है। जिला अस्पताल को कोविड के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

छह ऑक्सीजन प्लांट से जुड़े वार्ड
जिला अस्पताल और पांच सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट को पाइप लाइन के जरिए वार्डों से जोड़ दिया गया है। प्लांट से डायरेक्ट ऑक्सीजन बेड पर पहुंच सकेगी। ऐसे में मरीजों को इधर उधर नहीं भागना पड़ेगा।
बच्चों के लिए 40 बेड रिजर्व
कोरोना महामारी का प्रभाव बच्चों को परेशान न करे, इसके लिए अस्पतालों में बच्चों के लिए अलग से 40 बेड की व्यवस्था करायी गई है, जो वेंटिलेटर से भी लैस किए गए हैं। इन वार्डों में गर्भवती महिलाओं को भी इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

अस्पतालों में मौजूद संसाधन
वेंटिलेटर 40
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 1500
जंबो सिलेंडर 420
छोटे सिलेंडर 40
अस्पतालों में रिजर्व बेड, ऑक्सीजन क्षमता और प्लांट
अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट क्षमता बेड
जिला अस्पताल 02 1000 एलपीएम 200
हापुड़ सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
सपनावत सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
सिखेड़ा सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
धौलाना सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
पिलखुवा सीएचसी 01 250 एलपीएम 50
मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन
कोरोना के नए स्वरूप से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। टीकाकरण अवश्य कराएं, अस्पतालों में तैयारी पूरी कर ली गई है। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।---डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।

जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें