दाखिल खारिज में देरी पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
धौलाना। अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने निर्धारित समय के अंतर्गत कृषि भूमि का दाखिल खारिज न होने में आ रही समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दाखिल खारिज प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि तहसील में दाखिल खारिज समय पर नहीं हो पा रहे हैं। जिसके चलते जालसाजी होने का खतरा बना रहता है । दाखिल खारिज ना होने के कारण बिक्री करने वाले व्यक्ति का नाम ही कागजों पर चलता रहता है। जो आगे जाकर किसी बड़े विवाद का कारण बनता है ।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक तोमर ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से किसी भी भूमि के बैनामा होने के 35 दिन के अंदर ही दाखिल खारिज का प्रावधान है । लेकिन दाखिल खारिज सालों साल नहीं हो पाता है।
उपजिलाधिकारी सुमिता सिंह ने दाखिल खारिज की प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन करने वालों में विनोद सिसौदिया, जसवीर राणा, गजेंद्र पाल सिंह, नितिन तोमर, प्रदीप बझेड़िया, गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा, अमर सिंह गहलौत, अखिलेश शर्मा उपस्थित रहे।