फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: दिल्ली गाजियाबाद जाने वाले 22 हजार लोगों की जांच कराएगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलर्ट : दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले 22 हजार लोगों की जांच कराएगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

हापुड़। जिले से सटे गाजियाबाद और दिल्ली में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मरीज पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में इस वायरस के प्रवेश को रोकने के लिए विभाग ने 22 हजार ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जो प्रतिदिन नौकरी के लिए दिल्ली और गाजियाबाद जाते हैं। ऐसे लोगों की निगरानी और किसी प्रकार की दिक्कत होने पर जांच की जिम्मेदारी एएनएम और आशाओं को दी है। इस दौरान गांवों में गठित की गई 273 निगरानी समितियों को भी एक्टिव कर दिया गया है।
एनसीआर क्षेत्र से सटे होने के कारण शहर से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन नौकरी करने के लिए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जाते हैं। बसों और ट्रेनों के माध्यम से इनकी आवाजाही होती है। गाजियाबाद और दिल्ली से संक्रमण को हापुड़ में प्रवेश से रोका जाए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे और रोडवेज से ऐसे दैनिक यात्रियों का डाटा जुटाया है।
विज्ञापन

रेंडम होगी इन लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे लोगों का डाटा संबंधित एएनएम और आशाओं को दिया जा रहा है। ये कर्मचारी नियमित रूप से इन लोगों के घरों में निगरानी करेंगी। इन्हें नजला, जुकाम या कोरोना संबंधित लक्षण दिखाई देने पर इनकी पहले एंटीजन और इसके बाद आरटीपीसीआर जांच होगी। इसके अलावा गांवों में पूर्व में गठित की गई निगरानी टीमों को भी एक्टिव कर दिया गया है। ये टीमें गांवों में ऐसे लोगों पर नजर रखेंगी जो प्रतिदिन बाहर आते हैं और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं है। इसके अलावा ऐसे लोगों से अपील की जा रही है कि वे खुद अपने स्वास्थ्य की खुद निगरानी करें और कुछ परेशानी होने पर तुरंत अपनी जांच कराएं।
विज्ञापन

---
गाजियाबाद, दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले प्रकाश में आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। जिले में इस संक्रमण का फैलाव रोका जा सके, इसके लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ, हापुड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें