फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 5.40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने खाते से 5.40 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

हापुड़। साइबर ठगों ने मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी साबिर अली के खाते से 5.40 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की तत्काल शिकायत करने पर साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 3.03 लाख रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। वहीं, पुलिस आरापियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साबिर अली ने बताया कि 12 दिसंबर को उसने अपने बैंक खाते से गलती से किसी व्यक्ति के बैंक खाते में 40 हजार रुपये डाल दिए थे। इसके बाद इंटरनेट से बैंक कर्मियों का नंबर तलाश किया। इंटरनेट से लिए नंबर पर कॉल करने पर शातिरों ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उसके रुपये वापस कराने के नाम पर खाते की सभी जानकारी ले ली। इसके बाद शातिरों ने उसका पूरा खाता ही साफ कर दिया। साइबर सेल प्रभारी विनीत मलिक ने बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से बात कर ट्रंासफर की गई राशि को होल्ड करा दिया गया। तब तक शातिरों ने खाते से दो लाख से ज्यादा की राशि अपने खाते से निकाल चुके थे। बैंक खाते में मौजूद रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें