किशोर ने मासूम के साथ किया कुकर्म
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय मासूम के साथ एक किशोर ने कुकर्म कर दिया। आरोपी बच्चे को घुमाने के बहाने मेरठ रोड स्थित रेलवे फाटक के पास ले गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर का उसके घर काफी आना जाना है। पीड़ित का सात वर्षीय पुत्र अक्सर किशोर के साथ खेलने जाता था। 12 दिसंबर की शाम आरोपी उसके घर पहुंचा। घूमने के बहाने वह पीड़ित के पुत्र को अपने साथ ले गया। मेरठ रोड स्थित रेलवे फाटक के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपी ने पुत्र के साथ कुकर्म किया। बदहवास हालत में पुत्र घर पहुंचा तो उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गया।
जहां उसे मामले की जानकारी हुई। लोक-लाज के कारण पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की। बल्कि वह किशोर के घर पहुंचा और उसके परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजनों ने किशोर के खिलाफ कार्रवाई के बजाए पीड़ित के साथ अभद्रता की। सोमवार शाम पीड़ित पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।